March 17, 2026

महिला व युवक मंगल दलों का आपदा प्रबंधन में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

बागेश्वर। (आखरी आंख समाचार ) जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया हैशासन से प्राप्त निर्देशानुसार विज़न 2020 के अंतर्गत विभिन्न आपदाओ के प्रति जागरूकता हेतु महिला व युवक मंगल दल को 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा मैं प्रशिक्षण व 01 दिवसीय विद्यालय जनजागरूकता कार्यक्रम गैर सरकारी संस्थाओ के दुवारा दिनाक 14.10.2018 से 18.10.2018 तक ग्राम आरे,पोलिंग, जालेख, गलई , जिजोली तथा दिनाक 20.10.2018 को उक्त ग्राम के निकटवर्ती विद्यालयो मैं व दिनाक 23.10.2018 से 27.10.2018 तक ग्राम बाजीरोठ, असो, चोरा, अयारतोली,मेलाडूंगरी तथा दिनांक 29.10.2018 को निकटवर्ती विद्यालयो मैं प्रशिक्षण कराया जाएगा।
ग्राम मैं आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं 10 महिला मंगल दल ,10 युवक मंगल दल कुल 20 प्रतिभागियों दुवारा प्रशिक्षण लिया जाएगा,तथा 01 दिवसीय विद्यालय जनजागरूकता कार्यक्रम मैं विद्यालय के छात्र छात्राओं दुवारा प्रतिभाग किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम का मूल्यांकन शासन दुवारा निर्धारित जिला / ब्लॉक स्तर की समिति के दुवारा किया जाना है। जिसके पश्चात रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के ऑनलाइन प्रारूप मैं प्रशिक्षण सम्बन्धित सूचनाओ का संकलन कर जनपद आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के माध्यम से शासकीय वेबसाइड मैं अपलोड की जायेगी।उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं युवक मंगल दल को स्थानीय स्तर पर सक्षम प्रतिवादन की व्यवस्था से प्रशिक्षित कर क्षेत्र मैं आपदा की घटना घटने पर त्वरित प्रतिक्रिया करने मे सक्षम बनाया जाएगा व आम जन मानस मैं अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाई जाएगी।