April 12, 2026

बाहर से लौटे 19 लोगों को होम क्वारंटाइन किया 

 

रुद्रपुर। बाहरी रायों से घर वापस लौटे तिलियापुर के 19 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। चिकित्सकों की टीम ने इन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वस्थ पाया है। इन्हें 14 दिनों तक घर में रहने व किसी से मुलाकात नहीं करने की हिदायत दी है। बाहरी रायों से लगातार लोग गांवों में पहुंच रहे हैं। इनकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवकों के घरों में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच की। सभी युवक स्वस्थ पाये हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक में 15 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी स्वस्थ बताये गये। बाहरी रायों से भारी तादात में लौट रहे युवाओं की सूचना सवास्थ्य विभाग को मिलने से जांच टीम को इन घरों तक पहुंचने में समय लग रहा है।