April 7, 2026

जसपुर में विदेश से आये युवकों को अलग कर मकान पर की सूचना चस्पा , एक के कमरे में ताली

काशीपुर। विदेश से लौटे युवकों में कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका के चलते उन्हें अलग कर घर के बाहर नेाटिस चस्पा कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एलआईयू के एसआई विनोद यादव एवं उनके सहयोगी पवन कुमार विदेश से आने वाले लोगों को चिह्नित कर उनका सत्यापन करा रहे हैं। उन्होंने अब तक करीब 150 लोगों का सत्यपान करा दिया है। इनमें से जसपुर के एक मोहल्ले एवं ग्राम रामनगर वन के 29 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। महुआडाबरा में भी एक युवक को कमरे में बंद कर चाबी सभासद को दी गई है। एलआईयू उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उनकी टीम रोजाना बाहर से आये लोगों का सत्यापन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे रही है। बताया कि रविवार कोछह युवकों का सत्यापन कर उनके परीक्षण के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। बताया कि संदिग्धों के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।

You may have missed