September 16, 2026

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 7मुकदमे, 6लोग गिरतार

रुद्रपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नानकमत्ता पुलिस ने रविवार को सात मुकदमे कायम किये हैं। छह लोगों को गिरतार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। जबकि दो बाइक सीज की है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने पर सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम इटौआ, सुरजीत सिंह निवासी बिडौरा मझोला, मुकेश राणा निवासी इटौआ, भूपेन्द्र राणा, जगतार सिंह निवासी पिपलिया पिस्तौर, अमित निवासी रेलवे रोड टनकपुर, चमकौर सिंह उर्फ चमकी निवासी बिडौरा के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। चमकौर सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकेश राणा, जगतार सिंह की बाइक भी सीज की है।