लॉक डाउन में ठेकेदार दे पूरे पैसे व मकान मालिक न करे परेशान: डीएम बागेश्वर
बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुरूप वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में हुए लॉकडाउन को देखते हुए मकान मालिको, ठेकेदारों आदि के लिए कडे निर्देश जारी किये है। जिसमें जिले में रह रहें असंगठित व गैर पंजीकरण श्रमिकों के रहने, खाने की समुचित व्यवस्था करने तथा अपने औधोगिक संस्थानों, दुकानों में कार्यरत मजदूरों को उनकी मजदूरी को बिना काटौती के निर्धारित समय पर लॉकडाउन की पूरी अवधि के लिए देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने समस्त मकान मालिको के लिए निर्देश जारी किये हैं कि समस्त मकान मालिक उनके मकान में रहने वाले श्रमिको आदि से एक माह के किरायें की मांग नहीं करेंगे यदि कोर्इ मकान मालिक छात्र व श्रमिको आदि से लॉकडाउन अवधि के दौरान घर खाली करवाने का दबाव बनाता हैं या रेंट की मांग करता हैं तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियिम के सुसंगत धाराओं के अनुरूप कडी कार्रवार्इ की जायेगी। यह सुनिशिचित कराने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों अपने फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों आदि से रिपोर्ट मगवाते हुए कडी कार्रवार्इ करने के निर्देश जारी किये हैं।
