Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने सात लोगों को क्वारंटाइन किया

बागेश्वर। फरीदाबाद से ऑपरेशन कराकर अपने घर लौट रहे मरीज समेत सात लोगों को पुलिस ने क्वारंटाइन किया है। जांच के बाद उन्हें पहुंचाने आए चालक और परिचालक समेत तीन लोगों को वापस भेज दिया है। इसके बाद अब क्वारंटाइन में कुल 18 लोग हो गए हैं। सभी लोगों की नियमित जांच हो रही है। मालूम हो कि इन दिनों देशभर में लॉकडाउन की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद यदि कोई जिले में आ रहा है तो उसे जांच के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है। शुक्रवार को फरीदाबाद और गुडग़ांव से एक एंबुलेंस और एक अन्य वाहन में दस लोग यहां पहुंचे। इसमें एक मरीज था। जो फरीदाबाद से ऑपरेशन कराकर अपने घर कपकोट तहसील के एक गांव में जा रहे थे। उन्हें पुलिस और प्रशासन ने बागेश्वर में रोका। उनकी जांच की गई। जांच के बाद मरीज समेत सात लोगों को कुमंविनि के पर्यटन आवास गृह में बने क्वारंटाइन में रखा गया। दो चालक और एक चालक को डॉक्टरी जांच के बाद वापस फरीदाबाद भेज दिया है। क्वारंटाइन लोगों की देखरेख कर रहे डॉ. एंजल पटेल ने कहा कि पहले यहां 11 लोग रखे थे। अब इनकी संया बढ़कर 18 हो गई है। सभी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

You may have missed

Advertisement