April 29, 2026

कपकोट पुलिस ने कोरोना की झूठी सूचना देने वाले को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर । एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रकाश राम पुत्र शेर राम निवासी- ओखलधार, थाना- कपकोट, बागेश्वर के नाम से पुलिस हेल्पलाईन नम्बर- 112 पर काॅल कर खुद को कोरोना वायरस से पिड़ित होने आदि के सम्बन्ध सूचना दी गयी। जिस पर कपकोट पुलिस द्वारा जांच किये जाने के उपरांत सूचना झूठी पायी गयी। कोरोना वायरस के सम्बन्ध झूठी सूचना देने पर कपकोट पुलिस द्वारा थाने में मु0अ0सं- 32/20, धारा- 177/188 भा0द0वि0 व 54 आ0प्र0अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर द्वारा* गलत सूचना देने वाले की तलाश/गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कपकोट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। *श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट के पर्यवेक्षण में श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट द्वारा* त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित की गयी व उचित दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर *उ0नि0 अकरम अहमद द्वारा* मय पुलिस टीम के झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को आज दिनांकः 05-04-2020 को नरगड़ा, कपकोट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना *मूल नाम योगेश हरड़िया पुत्र आन सिंह निवासी- नरगड़ा, थाना-कपकोट, बागेश्वर बताया* तथा बताया कि उसने ही *पुलिस हेल्पलाईन नम्बर पर प्रकाश राम के नाम से कोरोना वायरस के सम्बंध गलत सूचना दी।* गिरफ्तार अभियुक्त को कल दिनांकः 06-04-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।