Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

नैनीताल में चाइना पीक की पहाड़ी दरकने से क्षेत्रवासियों में दहशत

नैनीताल। नैनीताल के पर्यटक स्थल चाइना पीक की पहाड़ी में भू-स्खलन का दौर जारी है। रविवार को यहां एकाएक भरभराकर पहाड़ी दरकने से दहशत फैल गई। पत्थर गिरने से क्षेत्रवासियों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निरीक्षण कर भू-स्खलन पर नियंत्रण करने की मांग की है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चाइना पीक की पहाड़ी पर भू-स्खलन शुरू हो गया। इस बीच धूल तथा मलबे का गुबार दिखाई दिया। पहाड़ी के ठीक नीचे यानी सैनिक स्कूल क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोग यहां से किनारे हो गए। हालांकि पत्थर नीचे नहीं पहुंचे। लेकिन बोल्डर गिरने के शोर ने क्षेत्रवासियों में भय पैदा कर दिया। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों तक सूचना दी। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर आए, इस दौरान चीना पीक से धूल का गुबार उठ रहा था। लगातार पत्थर तथा मलबा गिरने की आवाज से स्थानीय लोग डरकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि भू-स्खलन पर नियंत्रण के साथ ही यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। इस मौके पर राजेंद्र सिंह बिष्ट, मुकेश रावत, कविता, अकाश, सुनीता आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement