March 5, 2026

उत्तराखंड में प्रदेश में 4और जमाती कोरोनो संक्रमित, 26 पहुंचा आंकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण गहराता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून के तीन और रामनगर से एक मरीज शामिल है। यह सभी जमाती हैं। राय में चार दिन के अंतराल में 19 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिन्हें मिलाकर मरीजों की संया 26 पहुंच गई है। हालांकि इनमें चार लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। दिल्ली और अन्य शहरों से उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके जमाती उत्तराखंड के लिए मुसीबत बन गए हैं। आलम ये कि पूरे सिस्टम का फोकस अभी इन जमातियों को तलाशने में है। यही नहीं अभी तक के कोरोना संक्रमित मरीजों में तकरीबन 73 फीसदी जमाती हैं। जिस कारण चार दिन में मरीजों की संया करीब चार गुणा बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 148 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 144 नेगेटिव और चार केस पॉजिटिव हैं। इन चार मरीजों में एक जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र से और तीन देहरादून के हैं। कालाढूंगी निवासी व्यक्ति पिछले दिनों दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। हालांकि वह इस बात से लगातार इन्कार करता रहा है।
उसका कहना है कि वह मुरादाबाद जाकर ही लौट आया था। संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में उसे क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा ता। अब कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में शिट कर दिया गया है। इधर, देहरादून के तीन मरीज अभी तक सुद्धोवाला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। जिनमें एक लक्खीबाग व दो डोईवाला क्षेत्र से हैं। इन्हें भी अब दून मेडिकल कॉलेज में शिट कर दिया गया है। इधर, रविवार को भी प्रदेशभर से 101 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें सर्वाधिक 27 सैंपल जनपद नैनीताल से हैं। देहरादून से 23, हरिद्वार से 17, पौड़ी से 15, ऊधमसिंहनगर से 14, चंपावत व टिहरी से 2-2 और बागेश्वर से एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक 983 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें 868 निगेटिव व 26 केस पॉजिटिव आए हैं। जबकि 89 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि वर्तमान में 184 लोग विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जबकि 15217 लोग होम और संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।