March 6, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने ड्रोन से की आज निगरानी

 

बागेश्वर । पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सती और तेज कर दी है। बागेश्वर पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसी के क्रम में बुधवार को सीओ तथा कोतवाली पुलिस ने मंडलसेरा, जीतनगर, कठायतबाड़ा समेत कई क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग जंगलों के रास्ते जिले की सीमा पार करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर बुधवार कोसीओ महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र की सीमाओं की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की। हालांकि इस दौरान कोई भी नियम को उल्लंघन करते नहीं मिले। उन्होंने बताया कि निगरानी आगे भी जारी रहेगी तथा जंगलों के रास्ते सीमा पार करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इधर एसपी रचिता जुयाल ने बताया कि अधिकारियों को लॉकडाउन का पूरे जिले में कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसपी ने जनता से पुलिस का सहयोग कर कोरोना जैसी घातक बीमारी को फैलने से रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की है।