March 31, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब व 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किये 3 गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार एवं  पुलिस उपाधीक्षक  बागेश्वर/कपकोट के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12:04:2020 को *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के नेतृत्व* उ0नि0 सुष्मिता राणा द्वारा आरक्षी दान सिंह व आरक्षी देवेंद्र वर्मा के साथ चैकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुल बाजार कपकोट के पास दो व्यक्ति *गोविंद सिंह गढ़िया पुत्र श्री अजय सिंह गढ़िया निवासी- भण्डारी गांव, थाना- कपकोट जनपद बागेश्वर व गोविंद सिंह मर्तोलिया पुत्र नंदन सिंह मर्तोलिया ग्राम- चीराबगड़, थाना- कपकोट, जनपद- बागेश्वर* को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा में FIR NO- 40/20, 41/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उलघंन करने पर FIR NO- 42/20, 43/20 धारा 188 IPC व 51(b) D.M Act में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। वहीं *श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* उ0नि0 मीना रावत द्वारा आरक्षी रंजीत सिंह अधिकारी व आरक्षी अशोक पंवार के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शिवनोला के पास एक व्यक्ति *हरीश सिंह बोरा पुत्र दान सिंह बोरा निवासी धारफाट वनखोला थाना जिला बागेश्वर* को 11 बोतल व 11 पव्वे नॉटी ब्वॉय व्हिस्की एवं 04 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की तस्करी व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अभियुक्त हरीश सिंह बोरा के विरुद्ध थाना कोतवाली में FIR NO – 73/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम व FIR NO- 74/20 धारा- 188 भा0द0वी व 51(ख)आपदा प्रबंधन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।