May 4, 2026

बागेश्वर में लॉक डाउन में नाईयो को बुला रहे घर

बागेश्वर। लॉकडाउन के शुरूआती दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव दिखा। बाद में पुलिस की सती के बाद लोगों ने इसका पालन करना शुरू कर दिया। पिछले एक सप्ताह से इसका कुछ लोग उल्लंघन करने लगे हैं। बाल कटाने और दाढ़ी बनाने के लिए कुछ लोग बारबरों को अपने घर बुला रहे हैं। रविवार, बुधवार, शुक्रवार सुबह के समय यह गोरखधंधा हो रहा है। इससे कोरोना संक्रकण रोकने के लिए सरकार द्वारा लिया गए निर्णय पर पलीता लग सकता है, जबकि सरकार ने 19 दिन का लॉकडाउन और बढ़ा दिया है। मालूम हो 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा। उसके बाद 14 अप्रैल तक का पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान बाहरी क्षेत्र से आने वालों को पुलिस प्रशासन तथा अन्य विभागों के माध्यम से लोगों को या तो होम क्वारंटाइन किया गया या फिर सामुदायिक क्वारंटन में रखा गया। एक बजे बाद पुलिस सड़कों पर मुरी मस्तैदी से गश्त कर रही है। पुलिस कर्मी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। इस सबके बाद भी पिछले एक सप्ताह से कुछ लोग पुलिस, प्रशासन तथा प्रधानमंत्री की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। गुपचुप तरीके से कुछ लोग बारबरों को घर बुलाकर बाल कटवा रहे हैं और दाढ़ी बनवा रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों पर पलीता लग रहा है। जिले के ऐसे लोग कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। सेनेटाइजर को हवाला देकर बाल कटवाए जा रहे हैं। जिस बिल्डिंग में बारबर पहुंच रहा है वहां एक साथ कई लोग बाल कटवा रहे हैं। इसके एवज में दोगुनी धनराशि भी खर्च कर रहे हैं। इसके बाद वही लोग पूरे समाज में घूम रहे हैं। विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस से ऐसे बारबरों और घर बुलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यदि इस तरह की गतिविधि पर रोक नहीं लगी तो खतरा बढ़ सकता है।
घर में बारबर बुलाकर बाल कटावाने वालों पर एलआईयू नजर रखे हुई है। यदि कोई भी बारबर घर जाकर बाल कटाते धरा गया तो उसके और बाल कटवाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कतई नहीं करने दिया जाएगा।
-रचिता जुयाल, एसपी, बागेश्वर।