March 16, 2026

मुख्यमंत्री के ट्वीट से चर्चा में आया मुनस्यारी का ट्यूलिप गार्डन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी का ट्यूलिप गार्डन मुयमंत्री के ट्वीट के बाद चर्चाओं में आ गया है। ट्वीट में जैसे कि इसे एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में से एक बताया गया है, इस कारण लोगो में इस गार्डन को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। मुनस्यारी के बेटुलीधार इको पार्क में वन विभाग ने 1700 स्कवायर फिट क्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन तैयार किया है। इसमें 7 प्रकार के ट्यूलिप खिले हैं, लेकिन एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन होने के सीएम के ट्वीट ने लोगों को बड़ी संया में इस गार्डन को दोबारा देखने आने पर मजबूर कर दिया है। यहां आकर लोग छोटी क्यारी में खिले ट्यूलिप देख कर वापस लौट रहे हैं। स्थानीय निवासी नरेश द्विवेदी ने मुयमंत्री को मुनस्यारी के बारे अधिक जानकारी जुटाने को कहा है। परिस्थितिक विशेषज्ञ बीरु बुग्याल ने कहा कि इस मौसम में ट्यूलिप चमोली के कोटियाल सैंण में हैं जो एसिया में सबसे अधिक हो सकते हैं।