Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

आज बागेश्वर पहुँचे 25 वाहनों से 534 प्रवासी

 

बागेश्वर ।  इंसीडेण्ट कमाण्डर बिलौना बस अड्डा बागेश्वर ने अवगत कराया हैं कि हैल्पडैक्स हल्द्वानी से प्राप्त सूचना के अनुसार अहमदाबाद ट्रेन से जनपद बागेश्वर के आने वाली प्रवासियों की संख्या 121 है जिन्हें उत्तराखण्ड परिवहन की 05 बसों में हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए रवाना किया। उन्होंने अवगत कराया है कि हल्द्वानी से 05 बसों में आये यात्रियों का स्टेजिंग एरिया बिलौना में स्वास्थ परीक्षण व थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ उनका डाटा तैयार किया जा रहा हैं। जनपद में पहुंचने पर इन यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट, पानी की बोतल के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। तथा स्वास्थ परीक्षण एवं डाटा तैयार करने के उपरान्त उन्हें होम क्वांरटीन के लिए उकने गन्तव्य को रवाना किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हल्द्वानी डैक्स से प्राप्त सूचना के अनुसार आज कुल 25 वाहनों के माध्यम से 534 प्रवासियों को हल्द्वानी से स्टेजिंग ऐरीया बिलौना के लिए रवाना किया गया।

You may have missed

Advertisement