बागेश्वर में ग्रामीण का सड़ा-गला शव मिला
बागेश्वर। कांडा के जेठाई और मंतोली गांव के बॉर्डर पर स्थित एक पहाड़ी के नीचे ग्रामीण का सड़ा-गला शव मिला है। ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 में दी। सूचना के बाद एसओ कांडा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसकी शिनात कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुयालय भेज दिया है। कांडा पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम पुलिस हेल्पलान 112 पर सूचना मिली की ग्राम मंतोली और जेठाई की सीमा के पास स्थित पहाड़ी के नीचे एक शव पड़ा है। ग्रामीण की सूचना पर एसओ प्रह्लाद सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव जेठाई रोड के किनारे बने मंदिर से करीब 400 मीटर नीचे गधेरे में पड़ा था। पुलिस ने रात में शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव करीब छह से सात दिन पुराना था। मृतक का सिर और बांया हाथ का पंजा जंगली जानवरों ने नोच कर खाया हुआ था। मंतोली के ग्रामीण चंद्रशेखर कांडपाल और दीपक ने मृतक की पहचान उसके कपड़े, टोपी और घड़ी से चंद्रबल्लभ चंदोला पुत्र दुर्गा दत्त चंदोला निवासी खुनौली के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। जो आठ-दस साल पहले उनकी चाय की दुकान पर भी काम कर चुका है। मेरे यहां और मेरी लड़की जो इस वक्त बागेश्वर में रहती है वहां इसका आना-जाना था। जो पहाड़ी के रास्ते से ही आता-जाता था। शिनात कराने के बाद मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुयालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अकेला रहता था और मानसिक रूप से कमज़ोर होने के कारण इधर-उधरन घूमता रहता था। इस मामले में किसी ने भी कोई तहरीर पुलिस में नहीं दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरकर ही ग्रामीण की मौत हुई है। घटना की सूचना मृतक के भाई कृष्ण चंद्र चंदोला को दे दी है। वे हल्द्वानी बेरीपड़ाव में रहते हैं। सूचना के बाद वह हल्द्वानी से वाहन संया यूके- 04- टीवी -0087 से रवाना हो चुके हैं। यहां पहुंचने पर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
