September 11, 2026

भोजनमाता के हाथ का खाना नहीं खाने वालों पर हो कार्रवाई

बागेश्वर। नैनीताल जिले में अनुसूचित जाति की भोजनमाता के हाथ का बना भोजन खाने से इनकार करने वालों का विरोध शुरू हो गया है। शिल्पकार समाज के लोगों ने मुयमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टटा के नेतृत्व में शिल्कार समाज से जुड़े लोग शनिवार को एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी से मिले। उनके माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि नैनीताल के एक प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किए पांच लोगों में से सवर्ण समाज के दो लोगों ने एससी वर्ग की भोजनमाता के हाथ का भोजन ग्रहण नहीं करने की बात कही है। जो इनकी जातिवादी मानसिकता और हीन भावना का प्रतीक है। कहा कि अपने कृत्य से उन्होंने भोजनमाता का अपमान किया है। उन्होंने दोनों लोगों के खिलाफ सत कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर भीम कुमार, दीपक कोहली, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।