Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

पहाड़ के पलायन पर नेताओं की चुप्पी खतरनाक

देहरादून, (आखरीआंख समाचार )  गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान को लेकर धरना स्थल परेडग्राउंड पर राज्य आन्दोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि पहाड़ पर राजनीति करनी है तो पहाड से हो रहे पलायन पर भी मनन करें। आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलनकारियों ने कहा कि राजधानी गैरसैण के लिए हम एक बडा आंदोलन करने के लिए भी तैयार है आंदोलन से ही राजधानी गैरसैण का सपना साकार होगा। गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान ने बुधवार को 38 वें दिन भी परेड ग्राउंड धरना स्थल पर अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर अपना समर्थन देने यूकेडी के मेयर प्रत्याशी विजय बौड़ाई भी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां अपना समर्थन गैरसैण अभियान को दिया। वहीं बीडी रतूडी ने कहा कि गैरसैंण को हर हाल में स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान बिना राजनीतिक पक्ष के अपना आंदोलन चला रहा है। आनंद प्रकाश जुयाल ने कहा कि गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान सभी प्रत्याशियों से गैरसैंण मुद्दे पर ठोस स्टैंड की मांग करता है। इस मौक पर मनोज ध्यानी, कृष्ण कांत कुनियाल, सुबोध रतूडी, संजय किमोठी, नित्यानंद भट्ट, यशवीर आर्य, शिवप्रसाद सती, आशीष रतूड़ी, जगमोहन सिंह असवाल, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, सोबन सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, उपेंद्र सिंह चैहान, सुरेंद्र बुटोला, रतन सिंह राणा, सुरेश कुमार यादव, पुष्पा जुयाल, सती जुयाल, गायत्री जुयाल, सुमन डोभाल काला, अभिषेक बौंठियाल, राकेश चंद्र सती, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement