Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

होम क्वारेन्टाइन के नियमों का उल्लंघन कर बाजार में घूम रहे तीन युवकों के विरूद्व चौखुटिया पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होम क्वारंटाईन लोगों एवं संस्थागत क्वारंटाईन सैन्टरों की लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाय, तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर दिनांक 06.06.2020 को थाना चौखुटिया में तीन युवकों के विरूद्व होम क्वारंटाइन के नियमों का उलंघन करने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। *थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अशोक काण्डपाल* ने बताया कि *1- पुष्कर सिंह* पुत्र स्व० बहादुर सिंह पटवाल ग्राम- हिम्मतपुर डोटियाल पो० सेमल खलिया रामनगर नैनीताल, *2- जितेन्द्र मेहरा* पुत्र स्व० रूप मेहरा ग्राम- मकान न० 328 गली न० 6, संजय इनक्लेब नगला रोड फरीदाबाद हरियाणा *3- करन मेहरा पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह मेहरा* निवासी- सेक्टर-23, फरीदाबाद जो कि दिनांक 04.06.2020 को ग्राम- टेडा गाॅव चौखुटिया आये थे, जिन्हें होम क्वारंटाइन प्रमाणपत्र दिये गये थे, परन्तु दिनाॅक- 06.06.2020 को *नियमों का उल्लंघन कर बाजार में घूमते पाये जाने पर उक्त तीनों युवकों के विरूद्व* थाना चौखुटिया में क्रमशः मु0अ0सं0- 06, 07, 08/2020 धारा- 188/269/270/271 भादवि0, 2/3 महामारी अधिनियम तथा 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

You may have missed

Advertisement