Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विधायक ने पिंडर और सरयू घाटी में सुनी जनसमस्याएं

बागेश्वर। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने मल्ला दानपुर का भ्रमण किया। उन्होंने पिंडर और सरयू घाटी के कई गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। क्षेत्र की संचार सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का जल्द निदान करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। सरयू घाटी के कर्मी, लोहारखेत सूपी होते हुए विधायक भौर्याल पिंडर घाटी के बदियाकोट, वाछम, किलपारा आदि गांवों में गए। उन्होंने क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उनकी प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि डिजिटलीकरण के दौर में भी पिंडर घाटी संचार सेवा के लिए जूझ रही है। इस पर विधायक ने उन्हें जल्द क्षेत्र में संचार सुविधाओं की बहाली का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राय सरकर की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने व लोगों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन व प्रशासन के समुख रखने को कहा। कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा ने लोगों को मास्क वितरण किया और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी प्रेरित किया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, बलवीर टाकुली, सुरेश गढिय़ा, स्वरूप सिंह क्मर्याल, कमला आर्या, हिमती दानू आदि मौजूद रहे।

Advertisement