Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

घूस लेते पकड़ा रंगे हाथों पकड़ा गया नायब तहसीलदार

ऋषिकेश (  आखरीआंख समाचार ) तीर्थनगरी ऋषिकेश में नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चैहान को बिजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नायब तहसीलदार ने हरे पेड़ो की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत बिजलेंस टीम को मिल गयी थी।
मिली जानकारी के अनुसार बिजलेंस की टीम ऋषिकेश के आश्रम कमरे में की बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चैहान रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए नायब तहसीलदार ऋषिकेश ने यह रिश्वत हरे पेड़ो की कटाई के एवज में मांगी थी। आश्रम में विजलेंस की टीम ने इस मामले में गहनता से पूछताछ भी की। हाल ही में ऋषिकेश तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर चैहान की तैनाती हुई थी।
Advertisement