March 15, 2026

कौसानी में युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, जिले में लगातार बढ़ रहे ये मामले

बागेश्वर। कौसानी थाना पुलिस क्षेत्र के तहत दूदिला गांव में एक क्लीनर ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर से 15 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जिले में एक पखवाड़े के भीतर दस से अधिक लोगों ने खुदकुशी कर ली है। कौसानी पुलिस के अनुसार दूदिला गांव निवासी 45 वर्षीय मोहन राम पुत्र हिमत राम का शव घर से 15 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब पांच बजे युवक अपने घर से निकला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि मामले में किसी ने भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मृतक ट्रक में हेल्पर का काम करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर जिले में लगातार आत्महत्या का ग्राफ बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान इस तरह की घटनाएं यादा हो रही है। एक पखवाड़े के भीतर पांच लोगों ने फांसी लगाकर और पांच ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली है।