June 30, 2026

अब वीडियो कैमरों की कवरेज में निर्वाचन कार्य

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) जिला पर्यटन अधिकारी/प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी के.एस रावत ने अवगत कराया है कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2018 हेतु नगर निगम/निकाय स्तर पर नियुक्त सह प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी/ सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून विजल दास के निर्देशन में जनपद के नगर निगम एवं नगर परिषद वार निवार्चन कार्य की वीडियोग्राफी किये जाने हेतु वीडियो कैमेरे सहित वीडियोग्राफर उपलब्ध करा दिये गये है। जिनमें नगर निगम देहरादून हेतु 6, नगर निगम ऋषिकेश हेतु 4, नगर पालिका परिषद मसूरी हेतु 2, नगर पालिका परिषद विकासनगर हेतु 2, नगर पालिका परिषद डोईवाला हेतु 3, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर हेतु 2 वीडियोग्राफर नियुक्त किये गये हैं।

You may have missed