ब्रेकिंग : बागेश्वर में मोटा सिमल के पास पलटा ट्रक
बागेश्वर । आपदा प्रबंधन बागेश्वर से प्राप्त सूचना के अनुसार बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर मोटासिमल के पास ट्रक पलटा गया है। ट्रक में 1 ड्राइवर ही था ,श्री दिनेश उम्र 35 वर्ष निवासी रामनगर ,जिसके हाथ में हल्की चोट आई है। ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है, पुलिस की टीम मौके में पहुँच गयी है। ट्रक पलटने से बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गयी है। यातायात सुचारू करने की कार्यवाही की जा रही है।
