September 23, 2026

कुमाऊँ कमिश्नर ने की बागेश्वर में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

बागेश्वर ।आयुक्त कुमांऊ मंडल अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में जलपद में संचालित हो रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनायें एवं वर्तमान समय में कोविंड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए कियें जा रहें कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त म द्वारा सर्वप्रथम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कियें जा रहें कार्यो एवं जनपद में आ रहें प्रवासियों के स्वास्थ परीक्षण, क्वारंटीन कियें जाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोडने इत्यादि विषयों पर गहनता से समीक्षा। बैठक के दौरान आयुक्त ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए इसमें कार्य कर रहें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा हैं। जिसके लिए वे सभी बधार्इ के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन सर्तकता एवं सावधानी से करना हैं, तथा जनपद में आने वाले व्यक्तियों का हर तरह से डाटा तैयार किया जाना आवश्यक है। हार्इ रिस्क से आने वाले व्यक्ति का अनिवार्य रूप से स्वास्थ परीक्षण एवं सैंपलिंग की जाय। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाये जाते हैं तो उन्हें तत्काल आइशोलेट किया जाय, ताकि संक्रमण आमजनमानस में न फैल सकें। उन्होंने कोविंड चिकित्सालय एवं कोविंड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों को सभी सुविधायें उपलब्ध कराने को कहा तथा सभी केयर सेंटरों में ऑक्सीजन की सप्लार्इ भी निरन्तर बनी रहें। उन्होंने निर्देश दियें कि कोरोना संक्रमण आम जनमानस में ने फैले इसके लिए सोशल डिस्टेसिंग,मॉस्क एवं सेनेटार्इजेशन का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाय तथा इसके लिए निरन्तर लोगो को भी प्रेरित किया जाय तथा नियमों का पालन ने करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होने यह भी निर्देश कि क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन कियें गयें प्रवासियों को उपलब्ध कराये गयें आवास एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं में जो भी व्यय हुआ हैं उसका भुगतान नहीं किया गया हैं तो उनका भुगतान तत्काल संबंधित करना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने कहा कि वर्ष 2024 तक 52156 परिवारों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं कि प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कनैक्शन दियें जाने हैं, इसके लिए सभी कार्यदायी संस्था एक ठोस रणनीति के तहत कार्य करते हुए कार्ययोजना तैयार करें। इसके लिए चयनित कियें गयें एनजीओ के माध्यम से गांवो का सर्वेक्षण कराते हुए विलेज एक्शन प्लांन व डीपीआर आदि तैयार कर निर्धारित समयावधि में वर्षवार जो लक्ष्य निर्धारित कियें गयें हैं उन लक्ष्यों को प्राप्त करें। तथा जिन कार्यो में टेंडर प्रक्रिया नहीं हुर्इ हैं उन कार्यो में टेंडर प्रक्रिया तत्काल कराते हुए कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू कराना सुनिश्चित करायें, ताकि इसका लाभ जनता को जल्द से जल्द उपलब्ध हो सकें। जल संरक्षण की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि इस योजना के तहत जल स्रोतो को रिचार्ज करने के लिए जो  भी कार्ययोजना बनायी गयी हैं, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कार्य करें। गरूड गंगा पुर्नजनन के लिए वन विभाग द्वारा बनायी गयी कार्ययोजना की भी समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि गरूड़ गंगा पुर्नजनन के लिए पांच वर्ष के लिए एक्शन प्लांन  तैयार किया गया है जिसे  नौ जोनो में विभाजित किया गया हैं, जिसमें वर्ष 2019-20 में  सभी नौ जोनो में कार्य शुरू किया गया हैं, तथा वर्तमान समय में इस योजना के अंतर्गत धनराशि उपलब्ध नहीं हुर्इ हैं, जिस पर आयुक्त महोदय ने धनराशि उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार को भी पत्राचार करने के निर्देश दियें। तथा वन क्षेत्र में मनरेगा से कियें जा रहें कार्यो के लिए वन विभाग को कार्यदायी संस्था बनाने के निर्देश दियें। जनपद में आयें प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडने के लिए अब तक कियें गयें प्रयासो के संबंध में आयुक्त महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर अपर परियोजना निदेशक डीआरडीए ने अवगत कराया कि जनपद में 24480 प्रवासी जनपद में आ चुकें हैं,  जिनकी रोजगार के लिए स्किल मैपिंग की गयी हैं तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार से जोडने के लिए 15927 व्यक्तियों से संपर्क किया गया हैं। जिसमें से उद्यान, पर्यटन, कृषि, पशुपालन तथा उद्योग आदि विभागों में 5 हजार से अधिक लोगो ने स्वरोजगार करने के लिए इच्छा जतार्इ गयी हैं। जिसके लिए संबंधित विभागो द्वारा इन पर कार्यवाही की जा रही हैं। आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें हैं कि प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडने के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य करें, तथा प्राप्त आवेदन पत्रों को तत्काल स्वीकृति करायें उन्होने यह भी कहा कि जिन विभागों में जिला योजना से धनराशि उपलब्ध करायी जाती हैं उसके लिए जिलाधिकारी को तत्काल धनराशि स्वीकृत करने को कहा, ताकि संबंधित को उस योजना से आच्छादित किया जा सकें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि संबंधित विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हो  रहें हैं उन्हें तत्काल बैंको को प्रेषित करते हुए उनमें एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से बैंक द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित हों। यदि किसी के आवेदन पत्र में कोर्इ कमी पायी जाती हैं तो उस कमी को तत्काल पूर्ण करायें तथा ंसबंधित को योजना का लाभ उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दियें कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें तथा सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही हैं उन योजनाओं का लाभ उन तक उपलब्ध कराने के लिए कार्य करें। आयुक्त महोदय द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत कियें जा रहें कार्यो की भी समीक्षा की। तद्पश्चात आयुक्त महोदय  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की पांचवी बोर्ड बैठक आयोजित हुर्इ। जिसमें बोर्ड द्वारा निर्धारित एजेंडावार समीक्षा की।  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मा0 आयुक्त महोदय का जनपद आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होने कहा कि आयुक्त महोदय द्वारा बैठक के दौरान जो भी दिशा निर्देश दियें गयें हैं उन निर्देशों का कडार्इ से अनुपालन किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बी0डी0जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा/गरूड योगेन्द्र सिंह, अधि0अभि0 पेयजल निगम सी0पी 0एस0गंगवार, जल संस्थान एम0के0 टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदश शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।