सीएम ने की शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित
-शहीद राजेंद्र सिंह की पत्नी को राजकीय सेवा में दी जाएगी नौकरी: सीएम
देहरादून। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक कॉलोनी, अबीवाला, देहरादून में 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुयमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह को ढंूढऩे के लिए जवानों ने काफी मेहनत की। रक्षा मंत्री एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में बात हुई थी। मुयमंत्री पहले भी हवलदार राजेन्द्र सिंह के पिता एवं पत्नी से मिले थे। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राय सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवारजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी। इस अवसर पर विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
