Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू ने किया जाम लगा प्रदर्शन

देहरादून। हाल ही में लोकसभा और रायसभा में पास हुए केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के सदस्यों ने देहरादून के आईएसबीटी चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देहरादून से सहारनपुर व सहारनपुर से देहरादून आने वाली सड़क जाम रही। किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों व गाडिय़ों को सड़क पर लगाकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि बिना किसानों से रायसुमारी किए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को दोनों सदनों में पास कराया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतारू है। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नए कृषि विधेयकों से किसान कुछ ही दिनों में भूमिहीन हो जाएंगे। ये विधेयक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने अध्यादेश में संशोधन या इसे वापस नहीं लेती है, किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे। मौके पर पहुची सिटी मैजिस्ट्रेट कुसुम चौहान का माध्यम से किसानों ने रायपाल को ज्ञापन सौंपा है। विरोध प्रदर्शन जारी है।

Advertisement