March 6, 2026

बेटियों को गोद लेने वाली 15 माताओं का समान

बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की ओर से बेटियों को गोद लेने वाली माताओं को समानित किया गया। ब्लॉक कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्हें नगद धनराशि और समान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बेटा-बेटी का भेद मिटाकर समान रूप से उनका लालन-पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत समान समारोह का आयोजन किया गया। मुय अतिथि ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ योजना से जिले के लोगों में जागरूकता आई है। बालिकाओं ने हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने विभाग की योजनाएं बताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की मातृ वंदना, पोषण मिशन सहित तमाम योजनाएं चलाई है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में बेटियों को गोद लेने वाली क्षेत्र की 15 महिलाओं को समानित किया गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारीडॉ. राजेंद्र गुंयाल आदि मौजूद रहे।