Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

एसपी मीणा के कार्यकाल में बने कई कीर्तिमान

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार ) जिले में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुलिस अधीक्षक के एक ही जनपद में नियुक्ति के दौरान देश की जानी मानी हस्तियों ने उनके नियुक्ति कार्यकाल में भ्रमण किया हो। जी हां यहां बात हो रही है जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की, जिनके कार्यकाल में कई महान हस्तियों ने भगवान केदारनाथ के सकुशल दर्शन किये। जनपद में पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी मीणा का कार्यकाल तीन वर्ष एक महीने का हो गया है और इनके कार्यकाल में देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भी तीन बार केदारनाथ का भ्रमण कर चुके हैं।
विगत वर्ष की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ के कपाट खुलने व बन्द होने के दौरान बाबा के दर्शन किये गये थे। वहीं इस बार पीएम मोदी कपाट बन्द होने से दो दिन पहले केदारनाथ पहुंचे। जैसा रिकार्ड पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा की जनपद में नियुक्ति के दौरान बना है, वैसा रिकार्ड शायद ही आने वाले समय में बन पाए। एसपी मीणा के कार्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोडा, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्यपाल उत्तराखंड, भाजपा नेता नितिन गडकरी, श्रीमती स्मृति ईरानी, सुश्री उमा भारती, कमलनाथ सहित फिल्मी हस्तियां, अम्बानी परिवार भगवान केदार के सकुशल दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा केदारनाथ में आई दैवीय आपदा के बाद से यात्रा को पुनः पटरी पर लाने को एक चुनौती के रूप में लेते हुए अपने स्तर से कई प्रयास किए गए। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बेहतर सुधार करते हुए जनपद को जाम के झाम से मुक्ति दिलाई। पूर्व से केदारनाथ मंदिर दर्शन में चले आ रहे वीआईपी कल्चर को खत्म किया। एसपी मीणा के कार्यकाल में वर्ष 2015 में करीब दो लाख 53 हजार, वर्ष 2016 में तीन लाख दस हजार, वर्ष 2017 में चार लाख 71 हजार एवं इस वर्ष आंकड़ा अब तक रिकॉर्ड तोड़ सात लाख 32 हजार के पार पहुंच गया है, जो केदारनाथ यात्रा में वृद्धि का संकेत है। एसपी मीणा ने बताया कि जनपद में ड्यूटी के समय पुलिस जवानों को बेहतर सहयोग मिला है। साथ ही प्रशासन की मदद से कई महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय की सबसे बड़ी समस्या जाम को दूर कर दिया गया है। आये दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाते हुए स्थानीय जनता को राहत दी गयी। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के दौरान केदारनाथ यात्रा में कई वीवीआई एवं वीआईपी लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किये। इन लोगों को सुरक्षित बाबा केदार के दर्शन करवाए गये।

Advertisement