Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कांग्रेस के 18 लोग पार्टी विरोधी कार्यो के चलते निष्कासित

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा नगर निकाय चुनाव में जिला कांगे्रस कमेटियों से मिली शिकायतों के उपरान्त पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है उनमें नगर निगम, देहरादून के यमुना काॅलोनी वार्ड 33 से अरूण उनियाल, अनूप पासी, मुकेश पासी गोलू, काॅलागढ़ वार्ड 31 से राजेन्द्र धवन, संजय थापा, यशपाल धवन, सागर गुरूंग, पश्चिमी पटेलनगर वार्ड 44 से आशीष ग्रोबर एवं प्रीति ग्रोबर, नगर पालिका परि.,शिवालिक नगर से किरण ंिसह, एम.डी. शर्मा, राजेन्द्र भंवर, पुनीत सलोनिया, दिग्विजय सिंह याद, रवि चैधरी एवं कुलवन्त चड्ढा, नगर पालिका परिषद, डीडीहाट से पुष्पा देउपा तथा नगर पंचायत केलाखेडा से हामिद अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। श्री धस्माना ने यह भी बताया कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement