Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 11 नवंबर से प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 11 से 16 नवंबर तक पूरे राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न स्थानों पर रोड शो करने के साथ ही रैलियों को भी संबोधित करेंगे। स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही कमर कस ली है। कांग्रेस जहां बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतार रही है, वहीं भाजपा ने भी इसकी रणनीति बनाई है। इसके तहत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी प्रदेश भर में दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅं0 देवेंद्र भसीन ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री 11 नवंबर से प्रदेश दौरे पर रहेंगे।

You may have missed

Advertisement