Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पर्यटकों और आम जनता के लिए खुला लंदन फोर्ट

पिथौरागढ़। कोविड-19 के चलते आठ माह से बंद लंदन फोर्ट शुक्रवार को पर्यटकों और आम जनता के लिए खुल गया। फोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी ने पौधा लगाकर लंदन फोर्ट को आम लोगों के लिए खोल दिया। निगम अध्यक्ष ने लंदन फोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फोर्ट के भीतरी भाग में जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर किया जाएगा। इस दौरान प्रबंधक दिनेश गुरू रानी ने कहा कि फोर्ट बंद होने से निगम को खासा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने उमीद जताई कि जल्द ही इस नुकसान की भरपाई हो जाएगी। फोर्ट के भीतर रेस्टोरेंट का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। फोर्ट के भीतर प्रवेश से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के बाद ही किले में प्रवेश दिया जाएगा। आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था निगम की ओर से की गई है। बगैर मास्क के फोर्ट में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पहले रोज दो दर्जन से अधिक लोग फोर्ट में पहुंचे।

Advertisement