March 27, 2026

उत्तराखंड में मौसम फिर बदल रहा करवट , हो सकती हैं हल्की बर्फबारी व बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। दीपावली पर प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की आशंका है। इसके साथ ही यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। यादातर शहरों का तापमान भी स्थिर बना हुआ है, जबकि अगले कुछ दिन मौसम रंग बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है, जो 13 नवंबर तक ऊच हिमालयी क्षेत्रों से टकरा सकता है। इससे मैदानी इलाकों पर 14 और 15 नवंबर को सीधा प्रभाव पडऩे की संभावना है, जिससे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। चक्रवाती प्रवाह भी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होगा। हालांकि, अधिकतम तापमान घटने के साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में अधिकांशत: आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरे प्रभाव बढ़ सकता है। हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में छिछले से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।