उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार , 783 नए मामले
देहरादून। उत्तराखंड में त्योहारी सीजन में लोग यादा लापरवाही बरतने लगे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की धजियां उड़ाई जा रही है। यही वजह है कि एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने रतार पकड़ ली है। पिछले चौबीस घंटे में यहां इस महीने के सबसे अधिक 783 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, राजधानी दून में भी दो सौ से यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे एकबार फिर से चिंता बढऩे लगी है। उत्तराखंड में पिछले दिनों जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई थी, उससे राहत महसूस की जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से मामले बढऩे लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में 783 मामले सामने आए हैं, जबकि 471 ठीक हुए हैं। वहीं, छह की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संया बढ़कर 66788 हो गई है। हालांकि इनमें से 60900 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4251 केस एक्टिव है, जबकि 1086 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 551 मरीज राय से बाहर जा चुके हैं।
सबसे यादा मामले देहरादून में: पिछले चौबीस घंटों में सबसे यादा 227 मामले देहरादून में सामने आए हैं। इसके अलावा 108 पौड़ी गढ़वाल, 73 चमोली, 71 नैनीताल, 61 रुद्रप्रयाग, 55-55 हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल, 53 पिथौरागढ़, 37 ऊधमसिंहनगर, 18 अल्मोड़ा, नौ-नौ बागेश्वर और उत्तरकाशी, सात चंपावत से हैं।
