Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह

रुड़की ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पिछले माह कोचिंग सेंटर से बाइक चोरी की थी। सिविल लाइंस कोतवाली में पिछले माह खेलड़ी थाना बहादराबाद निवासी विक्रम सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि रुड़की के कोचिंग सेंटर से बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस मलकपुर चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी हरिद्वार की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे लेकिन युवक कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस तीनों युवकों और बाइक को कोतवाली ले आई। युवकों ने बताया कि उन्होंने पिछले माह कोचिंग सेंटर से बाइक चोरी की थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक संग यमन यादव पुत्र राजकुमार, निखिल यादव पुत्र स्व राजू यादव निवासी जैन गली खंजरपुर और रोहित पुत्र रमेश चंद निवासी एनआईएच सरकारी भवन आईआईटी रुड़की को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक बारू सिंह चैहान, भरत सिंह नेगी, मनमोहन, प्रवीण शामिल रहे।

Advertisement