March 8, 2026

जिलाधिकारी ने तहसील के ओचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा

 

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने तहसील बागेश्वर एवं तहसील परिसर में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय आदि का औचक निरीक्षण कर वहॉ की व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तहसील में स्थापित जनाधार केन्द एवं रिकार्ड रूम एवं विभिन्न पंजिकाओं का निरीक्षण कर विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने तहसील में उपलब्ध आपदा से संबंधित उपकरण, टेलीफोन, फैक्स, रिकार्ड रूम, प्रमाण पत्र कक्ष सहित पटलों का भी निरीक्षण किया तथा सभी पटल सहायकों को निर्देश दिये कि जो भी प्रकरण एवं जो भी जनसमस्यायें प्राप्त होती है उसे समयानुसार निराकरण करें और तहसील से निर्गत किये जाने वाले प्रमाण पत्रों को भी समय से बनाकर लाभार्थियों को उपलब्ध करायें और पंजिकाओं का रख रखाव ठीक ढंग से करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को नियमित रूप से कोर्ट लगाने एवं जल्द से जल्द लम्बित मामलों का निस्तार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने एक वर्ष से अधिक की अवधि से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए जनसमस्याओं का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तहसील अन्तर्गत समस्त खतौनियों का कम्प्यूटरार्इजेशन किया जाय तथा जनसामान्य के विभिन्न प्रमाण पत्र आदि को निर्धारित समयानुसार उपलब्ध कराये जाय। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वसूली को बढ़ाते हुए शतप्रतिशत करने के निर्देश दिये। साथ ही ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो लम्बे समय से अनुपस्थित है या अपने कत्र्यव्यों का पालन नहीं कर रहे है उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिये।
तद्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मॉडल रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में उन्होंने इसके निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर इसे संचालित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवस के जर्जर अवस्था के संबंध में उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इनके पुर्ननिर्माण के संबंध में विस्तृत आगणन तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उसके अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण कर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न शिकायतों का निस्तारण तदोपरंत से करना सुनिश्चित करें साथ ही आवेदनकर्ता को निर्धारित समयावधि में नवीन या संशोधित राशन कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प आदि का आयोजन करने के निर्देश दिये ताकि जनसामान्य को सुविधाजनक रूप में राशन कार्ड से संबंधित सुविधायें उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पंजिकायें एवं विभिन्न व्यवस्थायें एवं तहसील परिसर में स्थित सरकारी कार्यालयों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और जनोन्मुख बनाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलीक, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या सहित संबंधित पटल के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहें।