Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने फ्लाइट अटेंडेंट बनकर रिपोर्टरों को बनाया अप्रैल फूल

वाशिंगटन ।  अमेेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनके साथ विमान से कैलिफोर्निया से वाशिंगटन लौट रहे संवाददाताओं को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया। भोजन सेवा के दौरान, जैस्मिन नाम की प्लेट लगाए हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सभी को डव आइसक्रीम बांटी। उसने काले रंग का मास्क और काले रंग का पैंट-सूट पहना हुआ था और उसके बाल छोटे थे। आइसक्रीम बांटकर जाने के बाद कुछ मिनट बाद जैस्मिन इस बार बिना विग के सबके सामने हंसते हुए और ‘अप्रैल फूल्सÓ कहते हुए आईं तब सबको मालूम चला कि फ्लाइट अंटेडेंट के भेष में जिल बाइडन थीं। प्रथम महिला के सहयोगियों ने संवाददाताओं को बताया कि ”जैस्मिनÓÓ की असली पहचान मालूम चलने के बाद वे भी उतने ही चकित थे। अपने 2019 के संस्मरण व्येहर द लाइट एंटर्सÓÓ में बाइडन ने स्वीकार किया था कि उन्हें मजाक करना बहुत पसंद है। ओबामा प्रशासन के दौरान जब उनके पति उपराष्ट्रपति थे, तब वह एक बार ‘एयर फोर्स टूÓ विमान के सामान रखने वाले हिस्से में छिपकर बैठ गईं थी जिससे वहां सामान रखने की कोशिश कर रहा व्यक्ति डर गया था। उन्होंने लिखा था, मैं हमेशा से मानती हूं कि खुश होने के पल जब भी मिलें उन्हें चुरा लेना चाहिए।

You may have missed

Advertisement