Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम , धोनी को छोड़ा पीछे

चेन्नई, । सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया । रोहित शर्मा बड़ी  पारी  जरूर नहीं खेल सके पर उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा ने मुकाबले  में 25 गेंदों में 32 रनों की अहम पारी खेली ।
उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने अब आईपीएल के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाए जाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने टी 20 में कप्तान के तौर पर अपने चार हजार रन भी पूरे किए हैं।
बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने 206 मैचों के तहत 216 छक्के अब तक जडऩे का काम किया है। पर अब रोहित शर्मा ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 217 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित शर्मा ने मैच में 28 रन बनाते ही टी 20 में कप्तान के तौर पर अपने 4 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं ।रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं।
रोहित शर्मा ने मैच में 28 रन बनाते ही टी 20 में कप्तान के तौर पर अपने 4 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं ।रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं।मुंबई ने पिछले दो सीजन के तहत लगातार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है और ऐसे में इस बार टीम के पास हैट्रिक लगाने का मौका भी होगा।मुंबई के खिलाड़ी वैसे तो शानदार फॉर्म में रहे हैं लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका।

You may have missed

Advertisement