Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

दिल्ली के पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन एक घंटे के लिए शेष

नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पेंटामेड अस्पताल में केवल एक घंटे के लिए ऑक्सीजन बचा है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यहां 50 ऐसे मरीज भर्ती है जिन्हें ऑक्सीजन की दरकार है जबकि कुछ वेंटिलेटर पर हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर संकट की स्थिति है।
उन्होंने कहा,  अस्पताल ने 55 सिलेंडर रिफिलिंग के लिए समीप के प्लांट में भेजे थे , लेकिन अभी तक एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं हुआ है। हमारे कर्मचारी बीती रात से इसके लिए कतार में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे दिल्ली में अब तक 45 लोगों की जीवनरक्षक गैस की कमी के कारण मौत हो चुकी है।

You may have missed

Advertisement