Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

युवक कांग्रेस ने बाँटे मास्क व सेनेटाइजर

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं गुरुवार को दूसरे दिन भी लोगों को मास्क और सेनेटाइज बांटे। इसके अलावा लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कठायतबाड़ा में एकत्रित हुए। यहां कंट्रीबाइड स्कूल से सरयू पुल तक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मास्क, सेनेटाइज, साबुन आदि बांटे। इस मौके पर सुनील पांडेय, उमेश मनराल, जयदीप कुमार, जीवन पांडेय, राकेश भट्ट, पुष्कर पांडेय, राजेन्द्र पांडेय मौजूद थे।

Advertisement