Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

राम मंदिर के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेक रही शिवसेना: हिंदू युवा वाहनी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) हिन्दु युवा वाहिनी ने आरोप लगाया कि शिव सेना और अन्य दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लोकसभा चुनाव पूर्व गरमा रहे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां शिव सेना महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर अपना कहर बरपा रही हैै। तो फिर किस मुंह से शिवसेना प्रमुख किस मुंह से अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं।
रविवार को शिवसेवा सहित अन्य राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करने वाले संगठन व अन्य दलों के विरोध में हिन्दु युवा वाहिनी ने यहां गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में आयोजित सभा में वक्ताओ ने कहा कि जहां शिवसेना महाराष्ट्र में निवास करने वाले उत्तर भारतीयों पर अपना कहर बरपा रही है। तो उसने पार्टी प्रमुख किस मुह से अयोध्या आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आगामी लोकसभा चुनाव है। इस लिए अपने पार्टी के अस्तित्वों को बचाने के लिए शिव सेना प्रमुख एक बार फिर उत्तर भारत का माहौल खराब करने पर तुले हुए है। उन्होंने कहा कि हिन्दु युवा वाहिनी हर स्तर पर उसका विरोध करेगी। उन्हांेने यह भी आरोप लगाया कि हिन्दु के पवित्र धाम केदारनाथ को कंलंकित कर रही फिल्म केदारनाथ में अश्लील दृष्य दिखाकर उसकी पवित्रता तो खराब करने का काम किया गया। जिस पर शिव सेना ने अपना विरोध दर्ज तक नही कराने की सोची। धरना देने वालों मंे जितेन्द्र राजपूत, संदीप खत्री, अजय गुप्ता,गोविंद वाधवा, महानगर अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,शशि कपूर, राजीव कनौजिया, गणेश उनियाल, जगदीश भट्ट आदि शामिल थे।

Advertisement