Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

चमोली के कई गांवों में भारी हिमपात


चमोली। चमोली जिले के कई गांव मंगलवार रात हुई बर्फबारी से पूरी तरह से ढक गए हैं। बुधवार को खिली धूप से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। धीरे-धीरे बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के इराणी, पाणा समेत बारह से अधिक गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। भारी हिमपात से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इराणी के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी और हेरी ने बताया कि इराणी समेत सभी ऊपरी इलाकों के गांवों में जम कर हिमपात हुआ है। नीती, माणा, मलारी, कागा, द्रोणागिरी, डुमक, कलगोंठ समेत कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं। यहां पानी पूरी तरह से जम गया है। रुद्रनाथ, चोपता, नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी पर्वत शिखरों पर कई फिट बर्फ जमी है।

Advertisement