Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

पेट्रोल पंप रिजर्व में रखे 2हजार लीटर पेट्रोल व 4 हजार लीटर डीजल

 

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जनपद बागेश्वर में स्थापित 07 पैट्रोल पंप प्रबन्धकों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने आज एक आवश्यक बैठक की। उन्होंने प्रबन्धकों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपने-अपने पैट्रोल पंपों में 02 हजार लीटर पैट्रोल व 04 हजार लीटर डीजल की उपलब्धता प्रतिदिन अनिवार्य रूप से बनाये रखें। यदि बाहर से तेल नहीं आता है तो इसकी सूचना से भी तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए है। ताकि समय से तेल की आपूर्ति की जा सके। बैठक में महेश गिरी गोस्वामी, हिमांशु धरियाल, हरीश नेगी, प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रवीन राम, राजेन्द्र पाठक एवं जिला पूर्ति कार्यालय से रविन्द्र बिष्ट, परविन्द नेगी आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement