March 20, 2026

सल्ट पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से किया तीसरा पोक्सो अभियुक्त गिरफ्तार वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) थाना सल्ट में दिनांक 30.10.2018 वादी द्वारा मु0अ0सं0-20/18 धारा-307/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 बनाम सूरज पाल आदि पंजीकृत किया गया था अभियोग में वाॅछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम उ0नि0 नेहा राणा, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शम्भू सिंह, का0 लोकेश कुमार ने दिनाॅक- 06.12.2018 को सोहन सिंह पुत्र स्व0 श्याम सिह बिष्ट निवासी- ग्राम- मासी, पो0 बेदीखाल पट्टी साबली, तहसील- थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी- गली न0-3 इन्द्रा बिहार, खोड़ा कालोनी गाजियाबाद उ0प्र0 को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या-यूपी-14 – बीडी – 8028 को बरामद कर सीज किया गया है| उक्त घटना से सम्बन्धित सूरज पाल पुत्र ब्रहम पाल निवासी खोड़ा कालौनी प्रताप विहार थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद उ0प्र0 व रोशन लाल पुत्र उदय राज निवासी ई ब्लाक 750 मोहल्ला प्रतापनगर सबोली थाना हर्ष विहार जनपद उ0प्र0 दिल्ली को सल्ट पुलिस द्वारा दिनांक 12.11.2018 को गिरफ्तार किया जा चुका है।