Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान की अंत्येष्टि


बागेश्वर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जवान की खीरगंगा-सरयू नदी के संगम पर गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इससे पूर्व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक समेत थानाध्यक्ष ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संगम पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बीते शनिवार शाम सड़क हाससे में जसरौली निवासी 16 कुमाऊं के जवान पवन ऐठानी (21) पुत्र गोविंद ऐठानी निधन हो गया था। रात को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके गांव रखा गया। रविवार सुबह परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शव यात्रा शुरू हुई। तिरंगे में लिपटे शव को लोग खीरगंगा और सरयू तट पर लाए। यहां कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने जवान को अपनी अंतिम सलामी दी। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी तथा सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने फौजी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इस हादसे पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बलवंत भौर्याल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू आदि ने गहरा दु:ख जताया है।

You may have missed

Advertisement