March 13, 2026

रिठाड़ में ठेकेदार ने तोड़ा पुरानी लाईन का गेड़वाल, एक हफ्ते से ग्रामीण बूंद बूंद को मोहताज ,डीएम से शिष्टमंडल की गुहार


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड के रणकुनी ग्राम पंचायत के रिठाड़ गांव में एक हफ्ते से ग्रामीण पानी की एक 2 बूंद के मोहताज हो गए है ।
यहाँ आपको बताये कि जल संस्थान की इस योजना में आजकल पेयजल निगम अपनी दूसरे चरण का कार्य अपने ठेकेदार द्वारा करवा रहा हैं । जिसमे ठेकेदार ने जलसंस्थान की पुरानी लाईन का एक गेड़वाल कुछ दिन पूर्व तोड़कर कही फेक दिया हैं ।जबकि इसी गेड़वाल के द्वारा आधे गाँव का पानी नियंत्रित किया जाता था। और यह गेड़वाल प्रथम चरण के कार्य मे नया लगाया गया था।
अब नतीजा यह हैं कि कुछ परिवारों को छोड़कर अधिकांश गाँव वालें नदी का प्रदूषित जल पीने को मजबूर हो गए है ।
चौकीदार ने बताया कि ठेकेदार को इस पुराने पाईप लाईन में हाथ लगाने की कोई जरूरत ही नही थी। ठेकेदार द्वारा जानबूझकर गाव वालो को पानी से परेशान किया जा रहा हैं।
यहाँ आपको यह भी बताते चले कि इसी ठेकेदार द्वारा एक माह पूर्व जल संस्थान की एक नई पानी की टँकी और पुरानी पाईप लाईन भी तोड़ डाली थी।। जिसका रिठाड़ वासियों ने पुरजोर विरोध किया था और उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए आशंका भी जताई थी कि ठेकेदार के इस कार्य से बहुत जल्द उनके गांव में पानी का भयंकर संकट उत्पन्न हो सकता हैं । जो कि आज सच साबित हो रहा हैं।
आज ग्रामवासियों ने एक आपात बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया है कि यदि इस सम्बंध में उच्च अधिकारी ठेकेदार से अतिशीघ्र गाँव मे पानी की व्यवस्था दुरुस्त नही करा पाते है ओर ठेकेदार के विरुद्ध ठोस कार्यवाही नही करते है तो गाँव का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से अपनी फरियाद करने को मजबूर होगा । जिसकी जबाबदारी ठेकेदार व सम्बन्धित विभाग की होगी ।