July 1, 2026

सरयू स्नान को गए बुजुर्ग की डूबने से मौत


बागेश्वर। सरयू नदी में नहाते समय एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। रविवार को राम नवमी पर्व पर कपकोट के शिवालय वार्ड निवासी गुसाई राम(65) पुत्र देवराम सरयू नदी में नहाने गए थे। एकाएक उनका पैर फिसल गया और वह संभल नहीं पाए। गहराई होने के कारण डूबकर उनकी मौत हो गई है। पुलिस कर्मी हृदयेश सिंह परिहार ने कहा स्थानीय लोगों की सूचना पर रेक्स्यू टीम घटना स्थल पहुंची। नदी से बुजुर्ग को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा शव का पंचनामा कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा घटना के समय नदी के आसपास लोगों के न होने से बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका।

You may have missed