Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

दीपक बाली बने आप के प्रदेश अध्यक्ष


रुद्रपुर। दीपक बाली को उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को आप के प्रदेश प्रभारी व संगम बिहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। राजनीति में कम समय में ही दीपक बाली ने प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंच कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। पिछले विस चुनाव में हार के बावजूद अपने सकारात्मक रवैये से बाली खुद को प्रतिस्थापित करने में कामयाब रहे। पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दीपक बाली के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड में पार्टी एक नया मुकाम हासिल करेगी। आप प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाली ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय पर कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने के प्रयास में जुट जायेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहित की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन जन तक करने में अभी से जुट जायेंगे। साथ ही कहा की आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं। वह या तो जीतता है या फिर सीखता है।आ म आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बसंत कुमार एडवोकेट, शादाब आलम, यूनुस चौधरी, सुनीता टम्टा सतीश शर्मा, डिंपल सिंह, राजू मौर्य, नवीन पिरसाली, अजय जायसवाल, अजय जोशी, शिशुपाल सिंह रावत, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता बाजवा, डीके बंसल आरती राणा समीर टिक्कू, अभिताभ सक्सेना, मोहम्मद फैसल, डॉक्टर हरेंद्र त्यागी, ओपी मिश्रा, गौरव दहिया, सहित कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के सैंकडोतमाम छोटे बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement