Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

कपकोट में एमटीबी साईकिल रैली का आयोजन,बैजनाथ में होगी जल क्रीड़ा

बागेश्वर । जनपद के युवाओं को साहसिक खेलों से जोडने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार व विधायक सुरेश गढिया की पहल पर कपकोट में एमटीबी साईकिल रैली का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग व साईकिल एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वाधान में आयोजित माउंटेन सारलीकिल रैली में 40 साईकिलिस्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली को विधायक सुरेश गढिया व जिलाधिकारी विनीत कुमार ने केदारेश्वर मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सार्इकिल रैली लगभग 5.5 किमी0 की आयोजित हुई।
केदारेश्वर मैदान में साईकिलिस्ट व क्षेत्रीय युवाओ को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री गढिया ने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोडने के उद्देश्य एमटीबी साईकिल रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा जनपद में साहसिक खेलों की अपार संभावनायें है। युवाओं के भीतर साहसिक खेलों के प्रति रूचि पैदा करने हेतु क्षेत्र को पैराग्लाईडिंग, रीवर राफ्टिंग, टै्रकिंग से विकसित कियें जायेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रकृति ने जो हमें दिया है, उसका लाभ उठायें व साहसिक खेलों व पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार से जुडें। उन्होंने कहा हमारे पास पिण्डारी, सुंदरढुंगा व कफली जैस विश्व प्रसिद्ध ग्लेशियर है, जहां प्रतिवर्ष हजारों प्रकृति प्रेमी टूर एवं ट्रैकिंग के लिए आते है। हमारे युवा भी इन ग्लेशियरों का भ्रमण करें, व इन टै्रक रूटों के इतिहास का अध्ययन करें व स्वरोजगार से जुडें। उन्होंने कहा स्वास्थ ही असली धन है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए टूर ट्रैकिंग अति आवश्यक है। युवा साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपने क्षेत्र के साथ ही अपने प्रेदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कपकोट क्षेत्र में साइकिल रैली कराने के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की तथा युवाओं से साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा केदारेश्व स्टेडियम को और विकसित करते हुए इसमे राष्ट्रीय झंडा भी लगाया जायेगा, ताकि युवाओं व जनता में राष्ट्र भाव भी जागृत हो।
साईकिलिस्ट युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद में साहसिक खेलों के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढाने का प्रयास किया जा रहा है। बैजनाथ को जल क्रिडा हेतु विकसित किया जायेगा वहीं कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म व साहसिक खेलों हेतु विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में साहसिक पर्यटन के लिए अपार संभावनायें हैं, जिला योजना में पैराग्लाइडिंग साईड, रॉक क्लाईबिंग व ट्रैक रूट विकसित कियें जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में एडवेंचर समिट आयोजन करने का प्रयास किया जायेगा उन्होंने युवाओं से साईकिल क्लब विकसित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि युवा साहसिक खेलों को अपनी पसंद के साथ ही अपना रोजगार भी बना सकते है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू व पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं खेलों से सकारात्मक सोच व एकता भाव भी पैदा होता है। युवाओं ने केदारेश्वर मैदान में पेयजल व्यवस्था कराने व साहसिक पर्यटन केंद्र खोलने की मांग भी रखी।
इसके उपरांत जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित छ: दिवसीय 26 सदस्यीय युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर पिण्डारी ग्लेशियर हेतु रवाना किया।
इस अवसर पर पूर्व कबीना मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, बब्लू ऐठानी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, तहसीलदार पूूजा शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एसएस बिष्ट, खेल अधिकारी सीएस वर्मा, साईकिलिस्टि एसोसिएशन उत्तराखंड एवं बागेश्वर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement