Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

आईपीएल : मुंबई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, आरआर को 5 विकेट से हराया

रोहित शर्मा ने कहा, नो ओशियन, नो ह्यूमन लाइफ
मुंबई । मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर विशेष रूप से डिजाइन किए गए जूते पहनकर मैदान पर खेलने के लिए उतरे, जिस पर एंड प्लास्टिक वेस्ट और सेविंग मरीन लाइफ के स्लोगन लिखे थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बर्थडे बॉय रोहित अपने विशेष रूप से डिजाइन किए गए जूते के साथ मैदान पर उतरे, जिस पर कई तरह के डिजाइन बने हुए थे और एंड प्लास्टिक वेस्ट लिखा हुआ था। यह तीसरी बार है जब रोहित ने आईपीएल के मौजूदा 15वें सीजन में इसका समर्थन किया है।
इससे पहले रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर संदेश के साथ जूते की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कहा, मुझे समुंद्र पसंद हैं। इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। हमारे समुद्र के लिए सबसे बड़ा खतरा प्लास्टिक है, जो समुंद्र को गंदा और प्रदूषित कर रही है। यह केवल हमारे लिए समुद्री जीवन नहीं है जो कीमत चुका रहा है। हमारा भलाई हमारे महासागरों पर बहुत निर्भर है। उन्होंने आगे कहा कि नो ओशियन, नो ह्यूमन लाइफ।
इसके बाद उन्होंने एडिडास के साथ मिलकर महासागरों को साफ करने का संकल्प लिया। रोहित ने लिखा, एडिजास के साथ हम यहां एक स्थायी रूप से समुद्र को बचाने का काम कर रहे हैं। इस साल के आईपीएल में मेरे द्वारा बनाए गए प्रत्येक रन के लिए, मुंबई के समुद्र तटों से 10 प्लास्टिक की बोतलें उठाई जाएगी। रोहित मैदान के अंदर और बाहर समुद्र के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं और आईपीएल के पिछले सीजनों में भी पर्यावरणीय कारणों को बढ़ावा देते हुए देखे गए थे।
00

आईपीएल : मुंबई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, आरआर को 5 विकेट से हराया
मुंबई । सूर्यकुमार यादव (51) के अर्धशतक और टिम डेविड (9 गेंदों पर 20 रन नाबाद) की धुंआधार पारी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को पांच विकेट से हरा दिया। आईपीएल सीजन में मुंबई ने अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने पर सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। ईशान ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जडक़र अपना खाता खोला। हालांकि, दूसरी छोर से गेंदबाजों का दबदबा कायम था। गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। अश्विन ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (2) को आउट किया। उनके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।
हालांकि, ईशान किशन ने तेज शुरुआत की। उन्होंने तेजी से मुंबई के खाते में रन जोडऩा शुरू किया, लेकिन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उनके इस इरादे को चकनाचूर करते हुए उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदो पर 26 रन बनाए। पहले पॉवरप्ले के दौरान मुंबई ने दो विकेट गंवाकर खाते में 41 रन जोड़े। किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए। डैरिल मिचेल के पहले ओवर में सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने मिलकर 22 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने तीन चौके और तिलक ने एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
सूर्यकुमार और तिलक ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी निभाई और मुंबई को जीत की ओर ले गए। 13वें ओवर पर मुंबई ने दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे। वहीं, यादव ने गेंदबाज अश्विन की गेंद पर छक्का जडक़र 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद घाटक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार को रियान पराग के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके बाद पोलार्ड क्रीज पर आए।
वहीं, अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को 35 के स्कोर पर रियान के हाथों कैच कराया। उनके बाद टिम डेविड क्रीज पर आए। अब राजस्थान ने मुंबई की दोनों मजबूत साझेदारियों को आउट कर मैच में वापसी करते हुए दिखे। लेकिन, मुंबई के दोनों बल्लेबाज ने फिर से एक अच्छी शुरुआत की और धुंआधार पारी खेलने वाले ब्रेविस ने अपने बल्ले से आक्रामकता दिखाई और नौ गेंदों में एक छक्का और दो चौके की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप सेन की गेंद की चपेट में आकर मिचेल के हाथों कैच दे बैठे। उनके बाद क्रीज पर आए डेनियल सेन ने छक्का लगाकर मुंबई को आईपीएल सीजन की पहली जीत दिलाई। मुंबई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को पार करते हुए 161 रन बनाए और पांच विकेट से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया।
अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार के लिए निवेश करेगा शाहरुख़ ख़ान का नाइट राइडर्स समूह
मुंबई । कोलकाता नाइट राइडर्स की स्वामित्व वाली नाइट राइडर्स समूह वेस्टइंडीज़ के बाद अब अमेरिका में भी क्रिकेट में निवेश करेगा। वह लॉस एंजेलिस के निकट एक स्टेडियम बनवाएगा, जिसमें 2023 के मेजर क्रिकेट लीग के मैच हो सकते हैं। इससे पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग में नाइट राइडर्स की स्वामित्व वाली एक टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स खेलती है। वहीं अमेरिका के मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में भी समूह का निवेश है।
दक्षिणी कैलीफ़ॉर्निया में बन रहे इस स्टेडियम की क्षमता कम से कम 10 हज़ार होगी। मेजर लीग के सूत्रों के मुताबिक इस स्टेडियम के निर्माण में लगभग 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 230 करोड़ रुपये) का ख़र्च आ सकता है। कहा जा रहा है कि 2024 के पुरुष टी20 विश्व कप के मैच भी यहां आयोजित किए जा सकते हैं। वेस्टइंडीज़ के साथ अमेरिका भी इस विश्व कप का सह-मेज़बान है। इसके अलावा 2028 लॉस एंजेलिस ओलिंपिक्स में भी इस स्टेडियम का प्रयोग हो सकता है, जिसमें क्रिकेट भी एक खेल के रूप में प्रस्तावित है।
नाइट राइडर्स समूह के सहमालिक शाहरुख़ खान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और हम नाइट राइडर्स को एक ग्लोबल टी20 ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। लॉस एंजेलिस में स्टेडियम बनवाना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, इससे निश्चित रूप से अमेरिकी क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा।
इस अवसर पर एमएलसी के सह-संस्थापकों समीर मेहता और विजय श्रीनिवासन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, एमएलसी अमेरिका में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जहां स्टेडियम का निर्माण होगा वह बेहतरीन जगह है और वहां पर बड़े अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट भी आयोजित हो सकेंगे।
00

)एमएस धोनी फिर बने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान, बीच टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने छोड़ी कमान
नई दिल्ली । महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा से कप्तानी छीनकर कमान दोबारा से महेंद्र सिंह धोनी के हाथ दे दी है। टीम को चार बार चैंपियन बना चुके धोनी ने इस सीजन की शुरुआत में कप्तानी छोड़ दी थी।
धोनी द्वारा कप्तानी छोडऩे के बाद फ्रैंचाइजी की ओर से जडेजा को कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन वह दबाव नहीं झेल पाए, ऐसे में अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। रविंद्र जडेजा ने खेल पर फोकस करने के लिए कप्तानी से हटने का फैसला किया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से फिर कप्तानी करने का अनुरोध किया है। टीम की भलाई ध्यान में रखते हुए धोनी ने भी इसे मान लिया। अब धोनी बतौर कप्तान सीजन में पहली बार रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरेगें।

You may have missed

Advertisement