March 20, 2026

पोंटिंग और रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर दिया ये बयान

टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
मुंबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक नए रूप की अगुवाई कर सकते हैं, क्योंकि कई प्रमुख खिलाडिय़ों को आराम दिया जाएगा। पांड्या शानदार फॉर्म में हैं और उनके नेतृत्व में गुजरात टाइटंस अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है। अपनी पीठ की चोट के साथ उन्हें पिछले साल खेलने से रोक दिया था। 28 वर्षीय पांड्या जून में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली ने संकेत दिया कि वह क्रिकेट से कुछ दिन के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं और चयनकर्ता कई वरिष्ठ खिलाडिय़ों को ब्रेक देना चाहते हैं, जैसे कि ऑल-फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
चयनकर्ता आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन करने वालों को यह देखने के लिए पुरस्कृत कर सकते हैं कि वे राष्ट्रीय कर्तव्य पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। साथ ही अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप भी शामिल है।
शिखर धवन, जिन्होंने पिछले साल श्रीलंका के सफेद गेंद दौरे के लिए भारत की दूसरी टीम की कप्तानी की थी, पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए भी वे विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने 13 मैचों में 400 से अधिक रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं और शीर्ष क्रम में नाबाद 88 रन भी शामिल हैं।
इसके अलावा, अन्य क्रिकेटर जो टीम में हो सकते हैं, वे ईशान किशन हैं, जिन्हें शामिल किया जा सकता है। हालांकि दिनेश कार्तिक भी आरसीबी के लिए शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन यह देखना होगा कि सीरीज में भारत का ग्लव्समैन कौन होगा।
सूर्यकुमार यादव अगर फिट होते हैं तो टीम बना सकते हैं, जबकि राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस के लिए अपने कारनामों के बाद टीम में फिनिशर की भूमिका मिल सकती है।
टीम में शामिल होने वाले अन्य खिलाडिय़ों में संजू सैमसन, लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक शामिल हैं।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बीच टॉस हो सकता है, जबकि भुवनेश्वर कुमार को डेथ ओवरों में उनकी उपयोगिता और अनुभव के कारण टीम में जगह मिल सकती है। साथ ही, आवेश खान के आईपीएल 2022 में अपनी फॉर्म को देखते हुए टीम बनाने की संभावना है।
00

)आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
मुंबई । ईशान किशन (48) और टिम डेविड (34) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। शानदार गेंदबाजी करने के लिए जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एनरिच नार्टजे ने शर्मा का विकेट झटका और वापस पवेलियन भेज दिया। पॉवरप्ले में टीम ने एक विकेट खोकर 27 रन बनाए। उनके बाद डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए।
ब्रेविस ने ईशान किशन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। गेंदबाज कुलदीप यादव ने 12वें ओवर में किशन को वार्नर के हाथों कैच कराया। इस दौरान किशन अपने अर्धशतक से चूक गए और 35 गेंद पर चार छक्के और तीन चौके के साथ 48 रन बनाए। उनके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए।
हालांकि, ब्रेविस 33 गेंद पर तीन छक्के और एक चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने क्लीन बोल्ड किया। उनके बाद टिम डेविड क्रीज पर आए और वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। डेविड ने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, डेविड ठाकुर के ओवर की पांचवीं गेंद की चपेट में आकर शॉ को कैच थमा बैठे। दूसरे छोर तिलक वर्मा क्रीज पर बने हुए थे। वर्मा 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नार्टजे ने अपने ओवर में निशाना बनाया।
क्रीज पर अब डेनियल सेम्स और रमनदीप सिंह मौजूद थे, जहां सिंह ने 6 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली और चौके के साथ मैच का अंत किया। मुंबई ने प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पांच विकेट से मैच को जीत लिया। मुंबई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए।
00

(लंदन)केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर कसा तंज
लंदन । हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट में विफलताओं

को लेकर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर तंज कसा है और कहा कि इससे बाहर आने वाले खिलाडिय़ों का स्तर खराब है और यही हाल के वर्षों में देश की टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण है। इंग्लैंड ने पिछले 17 टेस्ट में से सिर्फ एक मैच जीता है और वर्तमान में नौ टीमों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में सबसे नीचे है। वे दो जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहे होंगे।
उम्मीद है कि नए कप्तान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की अध्यक्षता में नए कोचिंग स्टाफ के तहत इंग्लैंड अपनी किस्मत बदल सकेगा।
चार बार के एशेज विजेता पीटरसन ने उम्मीद जताई कि मैकुलम और स्टोक्स टेस्ट टीम को बेहतर रूप से पटरी पर लाने की कोशिश कर सकते हैं।
पीटरसन ने बेटवे इनसाइडर पर कहा, इंग्लैंड के कोच पद के लिए ब्रेंडन मैकुलम की नियुक्ति से खुश हूं। इंग्लैंड के टेस्ट मैच कोच के रूप में मैकुलम एक बहुत ही दिलचस्प विकल्प है। मुझे लगता है कि उनका क्रिकेट का ब्रांड वही होगा जो रॉब की (इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट प्रबंध निदेशक) और बेन स्टोक्स ने सोचा है।
उन्होंने कहा, उनको कुछ बदलने की जरूरत है और यह सकारात्मक बदलाव है। इंग्लैंड में अब बहुत अनुशासन होगा, लेकिन स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खिलाड़ी भी बिना डरे अपने स्वभाविक गेम खेल सकेंगे। मैकुलम भी इंग्लैंड की हालिया विफलताओं से डरे नहीं। वह केवल सकारात्मकता चीजों के बारे में सोचे और आगे बढ़े। पूर्व क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि मैकुलम अपने इंग्लैंड के कोचिंग कार्यकाल के दौरान अपने खिलाड़ी से अधिक लाभ लेना चाहेंगे।
00

(मु के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार होंगे हैदराबाद के कप्तान
मुंबई । सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी दोनों ही टीमें आज अपने अंतिम मुकाबले में जीत के साथ आईपीएल 2022 को अलविदा कहना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद अपने कप्तान केन विलियमसन के बिना मैदान में उतरेंगी, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड लौट गये हैं। उनकी अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार इस मैच में कप्तानी करने वाले हैं। हैदराबाद ने लगातार पांच मैचों में मिली हार का सिलसिला मुंबई इंडियंस पर तीन रन की करीबी जीत से तोड़ा था जबकि पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से 17 रन की हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की बल्लेबाजी यूनिट का प्रदर्शन अनिरंतर रहा और अगर उन्हें बड़ा स्कोर बनाना है या फिर बड़े स्कोर का बचाव करना है तो एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। अगर उसके स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन नहीं चल पाते हैं तो पंजाब के पास जितेश शर्मा हैं जो बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं या फिर मैच खत्म कर सकते हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांच मैच जीतकर शीर्ष दो में पहुंचने की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन उनके मुख्य गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन के चोटिल होने से उनका अभियान पटरी से उतर गया और टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद और पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद : प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, ग्लेन फिलिप्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड/सीन एबॉट, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), बेनी हॉवेल, शाहरुख खान/हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन/ईशान पोरेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
00

पोंटिंग और रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर दिया ये बयान
नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 में भी टीम को टॉप 4 में पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंत की कप्तानी की तारीफ की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 14 में से 7 मैच जीते और इतने ही मैच गंवाए, लेकिन आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अहम था, लेकिन ये मैच दिल्ली की टीम हार गई। दिल्ली की टीम को पांच विकेट से मिली हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, ऋषभ पंत कप्तानी के लिए सही विकल्प थे। हम पिछले साल अंकतालिका में शीर्ष पर रहे। दुर्भाग्य से पिछले साल प्ले-ऑफ हार गए। वह युवा हैं, टी20 टीम का कप्तान होना कोई आसान काम नहीं है। उम्मीद है कि अगले सीजन में उनके साथ फिर से काम करने की उम्मीद है। पंत को पिछले साल श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कप्तानी मिली थी और वे अय्यर के लौटने के बाद भी टीम के कप्तान थे।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज
नई दिल्ली ।  आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच 22 मई को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले या मैच के दौरान या फिर मैच के बाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने की संभावना है। 9 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कौन से खिलाड़ी चुने जा सकते हैं, ये जान लीजिए।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आने वाले शेड्यूल को देखते हुए सीनियर खिलाडिय़ों को आराम देगी। ऐसे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाडिय़ों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किन-किन खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता है, ये जान लीजिए, क्योंकि कई खिलाडिय़ों को पहली बार चुना जा सकता है।
सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो फिर उनके स्थान पर किस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा? इस सवाल का जवाब भी आज मिल जाएगा। माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी जा सकती है, जिन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए न सिर्फ बल्ले और गेंद से प्रदर्शन किया है, बल्कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स को शीर्ष की टीम बनाने का काम किया है।
इन खिलाडिय़ों को पहली बार मिल सकता है मौका
कई खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने की स्थिति में तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और मोहसिन खान को पहली बार टीम इंडिया में चुना जा सकता है। वहीं, हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाडिय़ों की वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि यही टीम आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल सकती है।
इस प्रकार हो सकती है टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (अगर फिट)/तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, वॉशिंग्टन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह/मोहसिन खान, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान।  
00

)मुंबई इंडियंस की जीत पर झूम उठी बैंगलोर, विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल
नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 जीते। आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए राहत भरी रही होगी, लेकिन इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को जश्न मनाने पर मजबूर कर दिया। जी हां, मुंबई इंडियंस की जीत का फायदा आरसीबी को हुआ और उसने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए चलीफाई कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 विकेट से हराने के बाद आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई की इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इसके अलावा पूरी टीम को मुंबई की जीत और अपने प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।
आरसीबी ने ट्विटर पर शेयर की एक तस्वीर में दिखाया है कि मुंबई की जीत के बाद फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल पूरी मस्ती में नजर आए। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को थैंक यू भी लिखा है, जबकि टिम डेविड का फोटो आरसीबी की जर्सी में फ्रेंचाइजी ने डाला है, जिन्होंने 11 गेंदों में 34 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पटलने का काम किया। इस तरह ये जीत मुंबई से ज्यादा आरसीबी के लिए मायने रखती है।
०००००

)तूफान की चपेट में आई राजस्थान रॉयल्स की फ्लाइट,  टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली । आईपीएल 2022 के लीग स्टेज मुकाबले पंजाब और हैदराबाद मैच के साथ खत्म होने वाले हैं। हालांकि इस मैच का आईपीएल के प्लेऑफ से कुछ लेना-देना नहीं है। क्योंकि आईपीएल 2022 प्लेऑफ के लिए चार टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता क्लीयर कर दिया। गुजरात, राजस्थान और लखनऊ पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शीर्ष- दो में स्थान हासिल कर लिया था। आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर में राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा, जोकि 10 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में पहुंची है। 24 मई को इन दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी, जहां पर ये मैच होगा। हालांकि उनके लिए कोलकाता का सफर अच्छा नहीं रहा। कोलकाता पहुंचते के दौरान राजस्थान रॉयल्स की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुई, जो उसमें सवार सभी लोगों के लिए एक डरावना अनुभव साबित हुआ। कोलकाता में इस हफ्ते काफी तेज हवाएं चल रही हैं,

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी आरसीबी
नई दिल्ली । बीती रात मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत के बाद फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी लगातार तीसरे सीजन और कुल 8वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है। इसी के साथ बैंगलोर सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप 3 टीमों में शामिल हो गई है। उन्होंने इस मामले में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ा है जिन्होंने आईपीएल के 15 साल के इतिहास में 7 बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस इस रेस में सबसे आगे
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली दो टॉप टीमें हैं। सीएसके ने जहां सबसे अधिक 11 बार प्लेऑफ के टिकट कटाया है, वहीं एमआई 9 बार नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने में कामयाब रही है। हालांकि इस सीजन इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सीएसके ने 9वें तो मुंबई ने 10वें पायदान पर रहते हुए लीग स्टेज का अंत किया है। चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता के अलावा हैदराबाद और दिल्ली ने 6-6 बार प्लेऑफ में कदम रखा है।
मुंबई इंडियंस की जीत से कैसे मिला आरसीबी को फायदा
आरसीबी ने अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात को हराया था, टीम ने लीग स्टेज का अंत 16 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर किया। 16 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए  काफी थे, मगर बैंगलोर का रन रेट काफी कम था। दिल्ली ही एकमात्र ऐसी टीम थी जो 16 अंक तक पहुंच सकती थी (गुजरात, राजस्थान और लखनऊ के अलावा)। अगर दिल्ली मुंबई को मात दे देती तो उनके भी 16 अंक हो जाते और आरसीबी से अच्छा नेट रन रेट होने के चलते वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाते।
आईपीएल के 15वें सीजन में पहली ट्रॉफी जीतने की तलाश में आरसीबी ने लगातार तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। 2020 और 2021 में भी यह टीम नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इससे पहले 2009, 2010 और 2011 में टीम लगातार तीन बार प्लेऑफ में पहुंची थी। वहीं 2015 और 2016 में भी इस टीम ने नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई किया था।
00

)मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली ।  मुंबई इंडियंस ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में मात तो दी, मगर लीग स्टेज के खत्म होते-होते टीम खुद को 10वें पायदान से ऊपर नहीं ले जा पाई। 5 बार की चैंपियन मुंबई का आईपीएल 2022 का आगाज बेहद खराब रहा था, टीम को शुरुआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने खेले 14 में से 4 ही मुकाबले जीते। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के आंकड़े भी मुंबई के मिलते-झुलते हैं मगर सीएसके का नेट रन रेट एमआई से बेहतर है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई ने लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज है ये अनचाहा रिकॉर्ड
आईपीएल 2008 से लेकर आईपीएल 2022 तक की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे अधिक चार बार प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए सीजन खत्म किया है। दिल्ली 2011, 2013,2014 और 2018 में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वहीं इस सूची में दूसरे पायदान पर पंजाब की टीम है जिन्होंने यह कारनामा तीन बार किया है। पंजाब 2010, 2015 और 2016 में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।
चेन्नई सुपर किंग्स इस सूची से है बाहर
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए नहीं किया है। पिछले तीन में से दो सीजन सीएसके के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं, मगर फिर भी टीम लास्ट नहीं आई